
सत्यबंधु भारत। नीलू वैश्य
न्यूज़ डेस्क। लखनऊ/ उत्तर प्रदेश कोचिंग संघ के अध्यक्ष बादल चोपड़ा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण सभी कोचिंग संस्थान और उनके संचालकों को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोनावायरस व लॉकडाउन के कारण बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है 'कोचिंग संस्थान बहुत दिनों से बंद हैं जिसके कारण कोचिंग संस्थान के संचालकों का खर्च बंद हो गया है" इसी कारण से उन्हें मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कुछ बिंदुओं पर मांग की है !कई जिलों में कोचिंग संचालकों ने 28 जून 2021 को जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया परंतु वहां उनका कोई निराकरण नहीं हुआ! उनकी प्रमुख मांगे हैं :
जो भी संस्थान किराए पर है उनसे सिर्फ 25 प्रतिशत ही किराया उनसे ले और उनसे खाली करने का दबाव ना बनाएं" बिजली के बिल पूर्णतया माफ हो' नगर निगम के टैक्स पूर्णतया माफ हो' कोचिंग रिन्यूअल का कोई चार्ज ना लिया जाए' और उन्होंने जो लोन ई एम आई ले रखी है उस पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज ना लिया जाए।
