
सत्यबन्धु भारत
अम्बेडकर नगर। आपसी विवाद में दो पक्षों में गोली चली और दो व्यक्ति घायल हो गए। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के चाची पुर गांव में सामूहिक बंटवारे को लेकर भतीजे ने अपने चाचा पर चलाई गोली। घरेलू बंटवारे में विपिन सिंह ने अपने चाचा बृजेश सिंह पर गोली चलाई गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई गोली चलने से संगीत सिंह को भी लगी गोली लगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर परिवारिक विवाद में चाचा भतीजे के बीच गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल सूचना प्राप्त होने के उपरांत थाना अध्यक्ष अहिरौली प्रमोद कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही की। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

