पाली नगर पंचायत के आबिदनगर में चल रहे सिलाई केंद्र पर गरीब परिवारों की लड़कियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

सत्यबन्धु भारत
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पाली नगर पंचायत पाली के आबिदनगर मोहल्ले में सिलाई सेंटर पुनः शुरू हो गया। शाह चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से संचालित सिलाई सेंटर का शुभारंभ बुधवार को मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक और प्रख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने किया। इस दौरान शाह चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष शमा परवीन, प्रबंधक कदीर शाह, कोषाध्यक्ष समीम मलिक, सदस्य अशफाक खान, शमीम, सुरेश मिश्र, अनुज, अंकित, टिल्लू , भीम सिंह ,मोनू सिंह, इलियास खान,आमिर मंसूरी, सुफियान एवं एबाब खान उपस्थित रहे। मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था के संरक्षक व आम आदमी पार्टी के विधानसभा सवायजपुर प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू भइया ने कहा कि इस सिलाई केंद्र से पाली कस्बे के साथ ही आसपास के गांवों की लड़कियों को निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद लड़कियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा प्रशिक्षित लड़कियां अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सिलाई केंद्र भी बंद हो गया था। इसे बुधवार को पुनः आरम्भ कर दिया गया है।
