
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। विकास खंड शाहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चंदूपुर खैराई के प्रधान प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे पूर्वज हैं और परिवार के सदस्य की तरह हैं। वृक्ष जीवनदायक होते हैं। वृक्षों से ही हमें प्राणदायिनी
ऑक्सीजन मिलती है। वृक्ष को अपने जीवन की तरह सींचना चाहिए। यदि हम सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ी को गंभीर बीमारियों का सामना करना पडे़गा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
ग्राम प्रधान ने यह विचार चंदूपुर खैराई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण के दौरान गुरुवार की सुबह को व्यक्त किये। उन्होंने प्रधानाध्यापक, अध्यापक व ग्राम वासियों के साथ विद्यालय परिसर
में पौधारोपण किया। प्रधान ने विद्यालय परिसर में कई प्रकार के औषधीय पौधे रोपे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सिंह, अध्यापक सुरेंद्र कुमार, पंचायत मित्र विकेस कुमार व ग्रामवासी संग्राम सिंह, गुडडू, आदि मौजूद रहे।
