
सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा
उन्नाव। जनपद के बिछिया ब्लॉक सोनिक पावर हाउस प्रथम फीडर के ग्रामीण इलाकों में वर्तमान में हो रही भीषण गर्मी एवं उमस के दौरान विद्युत विभाग द्वारा दिन रात दोनो समय मे की जा रही अघोषित विद्युत कटौती एवं ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ताओ सहित आम जनमानस को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि सोनिक प्रथम फीडर इलाक़े में दिन रात बार- बार बिजली गुल होने व आवाजाही से लोगों को गर्मी के साथ ही रात में मच्छरों की समस्या को झेलते हुए अंधेरे में रात काटनी पड़ी रही हैं। यही नहीं लोगों को रात में अंधेरे की समस्या के साथ गर्मी में व्याकुल होकर रात भर करवटें बदलने को भी मजबूर होना पड़ता है। बताते चले कि। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के बावजूद विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही हैं। जबकि रविवार, सोमवार सुबह से ही भीषण गर्मी तेज धूप व उमस के कारण जन जीवन काफ़ी बेहाल रहा है। दिन हो या रात बिजली की अनियमित दर्जनों बार कटौती होने से लोगों को काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में बार बार बिजली की अघोषित कटौती होने से उपभोक्ताओं की नींद भी खराब हो रही हैं। और विद्युत उपकरण पंखा आदि न चलने से उमस भरी रात गुजारने को ग्रामीण मजबूर हैं। जिससे ग्रामीणों ने कॉफी आक्रोश दे खा जा रहा है। जो कभी भी जनाक्रोश का रूप ले सकता है। उपभोक्ता समस्या के सम्बंध में स्थानी क्षेत्र वासियों ने अति शीघ्र विघुत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने की मांग की है। जिससे इस विकराल गर्मी की समस्या से निदान मिल सके।
