
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। पुलिस ने दो फरार चल रहे कुख्यात आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया है। मीडिया सेल प्रभारी ने अवगत कराया है कि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को और अधिक सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा वांक्षित चल रहे कुख्यात आरोपी सर्वेश उर्फ राजकुमार पुत्र नकटे निवासी गांव अरुआपुर थाना हरियावां एवं राशिद पुत्र आशिक निवासी गांव बढैय्नपुरवा थाना कोतवाली देहात की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपए का पुरुस्कार घोषित किया गया है।
