लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बारिश ने खोली ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के विकास की पोल

 गांव की गलियों में हुआ जल भराव, निकलना दूभर




सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

टड़ियावां,हरदोई केन्द्र व प्रदेश सरकार भले ही स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई को लेकर करोड़ो रूपये खर्च करके गॉवों की गलियों में सीसी रोड व इंटर लॉकिंग रोड, ख़ंजड़ा आदि डाल कर पानी निकास के लिए नालियां आदि बना कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में लगी हुई है। किन्तु सरकार की इस योजना को ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि व  प्रशासनिक जिम्मेदार पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अधिकारी व जनप्रतिनिधि विकास को ठेंगा दिखाते हुए अपनी जेब भरने में लगे हैं।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी सी बारिश में गलियों में जलभराव हो जाता है।लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।ताजा मामला विकासखंड टडियावा की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर का है।ग्राम पंचायत के मजरा पंडित पुरवा में सी सी इंटरलॉकिंग रोड तो दूर की बात है। विगत 8 से 9 महीने पूर्व लगा खड़ंजा प्रधान द्वारा उखाड़कर गायब कर दिया गया। जबकि उक्त मार्ग निशान पुरवा जपरा आदि गॉव से होता हुआ पिहानी मार्ग से जोड़ता है। जिस पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगो का आवागमन रहता उक्त मार्ग काफी समय से पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान की उपेक्षाओ के कारण दयनीय स्थिति में है। जिसका कार्य प्रधान द्वारा शुरू करवाने के बाद यथास्थिति में छोड़ दिया गया।जिसके चलते आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त समस्या के सम्बंध में एडीओ पंचायत अरविंद वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। जानकारी कर उचित कार्यवाही की जाएगी।