लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध रूप से संचालित डबल-डेकर बस को एआरटीओ ने पकड़ा,ठोका जुर्माना



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद, हरदोई। हरदोई से दिल्ली को अवैध रूप से चलने बाली डबल-डेकर चलने बाली एक बस को एआरटीओ दयाशंकर पांडेय ने पकड़ कर जुर्माना ठोकते हुए शाहाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आपको बता दे कि हरदोई-से दिल्ली को बिना मानक पूरे किये कई बसों का संचालन होता है। बिना मानक पूरे किए सड़कों पर फर्राटा भर रही डबल-डेकर बसें परिवहन विभाग को जमकर चूना लगा रही हैं, परिवहन विभाग को अवैध रूप से सड़क पर फर्राटा भर रही बसों की भनक लगते ही एआरटीओ दयाशंकर पांडेय ने चेकिंग शुरू कर दी। 

शाहाबाद थानाक्षेत्र में अनाधिकृत रूप से हरदोई से दिल्ली फर्राटा भर रही बस को अचानक एआरटीओ ने पकड़ते हुए 34500 रुपये का जुर्माना ठोक दिया व बस को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।