सत्यबन्धु भारत । दीपक मिश्रा
न्यूज़ डेस्क उन्नाव।बीघापुर थाना क्षेत्र
के ग्राम अरम में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की गोली से हुई मौत के मामले में पुलिस घटना को पारिवारिक बटवा में परिवार में चल रही कलह के चलते महिला की मौत की आत्महत्या मान रही हैं वहीं मृतका के भाई व बहनों ने पुलिस को तहरीर देकर परिवार के सभी सदस्यों पर मिलकर हत्या किए जाने तथा वहीं एक जेठ पर मृतका के कथन के आधार पर गोली मारने का आरोप लगाया है ।
आपको बता दें कि उक्त गाँव निवासी विमल की लगभग 40 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध स्थित में गोली लगने के
बाद परिजनों द्वारा ईलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई थी । मामले में पुलिस ने घटना मेव प्रयोग हुए अवैध तमन्चे को पुलिस ने घर से बरामद कर मृतका के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है वहीं मृतका के पति की घटना की सूचना पर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है ।
मामले में मृतका के भाई दीपक ,बहन दीपिका व ज्योती ने पुलिस को तहरीर देकर पति विमल सहित जेठ श्यामू व उसकी पत्नी बबली , जेठ लाला पर सामूहिक रूप से हत्या किए जाने व घायल होने के बाद मृतका व बहनों के बीच हुई बात चीत के दौरान उसके
द्वारा बताए जाने के आधार पर जेठ श्यामू पर गोली मारने का आरोप लगाया है ।
मामले में प्रभारी निरीक्षक सतीश गौतम का कहना है कि घर मे बटवारे को लेकर पारिवारिक कलह थी पति की सूचना पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है घटना में प्रयोग 12 बोर का तमंचा व 3 जिंदा कारतूस घर से बरामद कर मृतका के मायके पक्ष द्वारा दी गई तहरीर की जाँच की जा रही है ।
