लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

निजी अस्पताल से नगदी व मोबाइल चोरी



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में घुसकर  चोरों ने बीस हजार  की नकदी व दो कीमती  मोबाइल पार कर दिए। जानकारी होने पर अस्पताल मालिक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। फतेहपुर चौरासी  थाना अंतर्गत ग्राम ऊगू  निवासी भगवानदीन की पत्नी कृष्ण कुमारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर उनका नर्सिंग होम है । आज सोमवार को प्रात करीब 6 बजे अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार एवं अस्पताल कर्मी गहरी नींद में सो रहे थे । इसी बीच  एक अज्ञात  महिला व  पुरुष उनके नर्सिंग होम में घुस आए । इधर उधर घूमने के बाद दोनों ने   पर्स में रखे 20 हज़ार रुपये  तथा दो कीमती  मोबाइल लेकर चंपत हो गए । दोनों की तस्वीरें अस्पताल में लगे  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयीं हैं।