30 जून को आत्महत्या करने वाले अजय कुमार से चल रहा था प्रेम-प्रसंग।

सत्यबन्धु भारत ।सन्दीप कुमार
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतियापुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर एएसपी कपिल देव सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था। जिसके बाद नीरज के हत्यारों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दौलतियापुर निवासी रामरतन की 19 वर्षीय पुत्री नीरज देवी का प्रेम-प्रसंग 30 जून को आत्महत्या करने वाले अजय कुमार के साथ चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते राम रतन ने अपनी पुत्री की शादी 15 जून को जनपद शाहजहांपुर के मोहल्ला जलालनगर निवासी विजय कुमार के साथ की थी। 17 जून को चौथी कराकर रामरतन अपनी पुत्री को घर ले आए थे। जिसके बाद से लड़की मायके में ही रह रही थी। अजय कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते फोन पर लगातार दोनों की बातें होती थी। अजय की आत्महत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अजय के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली थी। जिसमें नीरज का अधिकतर नंबर मिल रहा था। कॉल डिटेल के आधार पर नीरज को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। परंतु 3 जुलाई को नीरज कोतवाली नहीं आई प्रेम-प्रसंग की बदनामी के डर से रामरतन और उसकी मां रामदेवी ने नीरज को मारने का फैसला कर लिया था। रविवार को सुबह जब शौंच के लिए नीरज घर से निकली थी। वहां पहले से मां-बाप पहुंच चुके थे। जिन्होंने गन्ने के खेत में नीरज को पकड़कर दुपट्टे से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया था। शव को गन्ने के खेत में डालकर घर आ गए थे। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि नीरज के मां-बाप से कड़ाई से पूछताछ करने पर मां-बाप ने नीरज को मारने का जुर्म कबूल कर लिया। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

