लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भाजपा प्रत्याशी के सर बंधा जीत का ताज



सत्यबन्धु भारत  सन्दीप कुमार


हरदोई। हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती के सर बंध गया। बीजेपी प्रत्याशी प्रेमावती ने सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को एकतरफा मुकाबले में हराया। चुनाब से पहले जहाँ यह अनुमान लगाया जाता था कि भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु कुल 72 वोटों में 71 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी को जहां 65 वोट मिले,वहीं सपा प्रत्याशी को मात्र 06 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा।  जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप हरदोई जनपद का पहले से बेहतर तरीके से विकास होगा,सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
बहीं दूसरी सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने डीएम व पुलिस प्रशासन पर जिला पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप लगाया। सपा एमएलसी के अनुसार भाजपा के पास जीत का आंकड़ा छूने के लिए भी पर्याप्त सदस्य नही थे। जनपद प्रशासन ने भाजपा के एजेण्ट की तरह कार्य किया। भाजपा समर्थक मुकेश अग्रवाल ने विपक्ष के आरोपों पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि हार से बौखलाई सपा अनर्गल विलाप कर रही है। 
बहीं तीसरी और देखा जाए राजनीतिक पंडितों द्वारा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐन बक्त पर सपा के कुछ सदस्य भाजपा से मिल गए जिसने भाजपा की जीत एकतरफा कर दी।
इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सपा जिला कार्यकारणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बड़ा फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।