लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवागत एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। नवागत शाहाबाद एसडीएम सौरभ दुबे ने  सीएचसी का आकस्मिक मुआयना किया व  अस्पताल के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होना चाहिए और रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। एसडीएम सौरभ दुबे ने अस्पताल के अभिलेखों का भी बारीकी के साथ निरीक्षण किया तथा स्वास्थ सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह भी कहा कि अस्पताल में साफ सफाई की उचित व्यवस्था व गंदगी नही होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर नोमानल्लाह डॉ रिजवान खान आदि स्टाफ मौजूद रहा।