लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समिति द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन



सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संकटा देवी मंदिर में जय भोले सेवा समिति द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह व एसआई राम सुखारी के द्वारा संकटा देवी मंदिर पर पौधारोपण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह ने समिति की प्रसंशा की समिति द्वारा जनहित में सराहनीय है ,व समिति द्वारा बहुत सुन्दर आयोजन व समिति द्वारा लगातार किये जा रहे कार्य मानवहित में बहुत सराहनीय है। निःशुल्क नेत्र शिविर में 70 मरीजों का प्रशिक्षण किया गया। जिसमें 16 मरीजों को मोतियाबींद ऑपरेशन के लिये चयन किया गया। उन मरीजो को कानपुर शंकरा आईं हॉस्पिटल ले जाया गया। आपरेशन के बाद पुनः घर वापस लाया जाएगा। सीतापुर चिकित्सकों की टीम डॉ रोशन, आदित्य, अमरजीत, भावना, शबीना व समिति कार्यकर्ता 

बीरेन्द्र कुमार अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्दीप कुमार, लालराम पण्डित, प्रबंधक,प्रवक्ता रामसिंह राठौर,मयंक राजपूत,दिव्यता कुशवाहा,रेखा,ब्रजेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष मदनसिंह राठौर,अरविन्द यादव ,अनिल गुरुजी,सोनूपाल, रामकृष्ण राठौर ,तैय्यब खा, सदफ ख़ाँ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे