निरीक्षण के समय कुछ कर्मचारी मिले अनुपस्थित,दी चेतावनी

सत्यबन्धु भारत
सांडी,हरदोई। नगर पालिका परिषद के नोडल अधिकारी व उपायुक्त जिला उद्योग संजय कुमार ने रविवार को पालिका का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें कई प्रकार की खामियां मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की बता दें कि प्रत्येक शनिवार व रविवार को नोडल अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण किए जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं।
इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त उद्योग विभाग संजय कुमार ने नगर पालिका सांडी में निरीक्षण के दौरान गंदगी देखी पालिका में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं मिली। अस्त-व्यस्त माहौल व कर्मचारियों के बीच आपसी अराजकता को देखते हुए संजय कुमार ने उन्हें चेताया। निरीक्षण के दौरान कर्मी राम प्रकाश मिश्रा, श्रीकांत दीक्षित, हरिशंकर, जमीर, वहां उपस्थित नहीं मिले जबकि सफाई नायक धीरज व संजीव कुमार उपस्थित मिले जो कोविड-19 का पालन करते नहीं मिले। उन्हें नियमों का पालन करते हुए अपना कार्य करने के लिए चेताया। इसके अलावा कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं मिला।
बता दें कि ईओ सांडी के स्थानांतरण के बाद अभी तक यहां किसी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हो पाई। अनुपस्थित कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही कर डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात नोडल अधिकारी संजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में काम के प्रति इस प्रकार की लापरवाही या आपसी अराजकता देखने को मिलती है। तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्हें उन्होंने कोविड-19 का पालन करते हुए प्रत्येक शनिवार व रविवार को कार्यालय खोलने व साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी को शीघ्र साफ कराने का आदेश उन्होंने दिया।
