लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डीडीसी के दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर



सत्यबंधु भारत

 न्यूज़ डेस्क बीकापुर अयोध्या शुक्रवार दोपहर हाईवे के किनारे खजुराहट चौराहे पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर स्थित दो दुकानों को जमीन दोज किया गया। हालांकि इसे महज एक संयोग कहे या फिर प्रशासन की सोची समझी साजिश। अतिक्रमण की कार्रवाई की जद में आए दोनों दुकानदार नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। दोनों ही सपा समर्थित उम्मीदवार के पक्षधर होने के नाते इस प्रशासनिक कार्रवाई में राजनीतिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि कार्रवाई का कारण केवल अतिक्रमण है इसे राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर आज दिन भर सपा की कई नेताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए प्रशासन पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप मढ़ा है।