
सत्यबन्धु भारत
अतरौली,हरदोई। जनपद में चोरी की घटनाओं में वांछित अपराधियों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी संडीला के कुशल पर्यवेक्षण में चोरी के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में चोरी के ट्रेक्टर-ट्रालियों के साथ वांछित चार अपराधी रामकिशोर पाल पुत्र महेश
(28) निवासी ठिकुआमऊ कछौना, रिजवान पुत्र इसराज (20) निवासी ग्राम बिरुआ, मोनिश पुत्र दिलदार(22) निवासी विरवा थाना कछौना व उपेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र जय प्रकाश वर्मा (27) निवासी ग्राम महाराजगंज लहरपुर रोड थाना विसवा जनपद सीतापुर को अतरौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जगसरा नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान 04 युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास तलाशी लेने पर 1 ट्रैक्टर, 3 ट्राली, 2 तमंचा व चार जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ।
