
सत्यबन्धु भारत
कानपुर। राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत अनुराग म्रगुवंशी का सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें यशोदानगर बाईपास में भव्य स्वागत समारोह किया। साथ ही यशोदानगर स्थित मंजूश्री लाॅन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी।
राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि सरकार लगातार प्रदेश के विकास में अग्रसर है। सरकार द्वारा दो बच्चे पैदा करने की जनसंख्या नियंत्रण नीति लाई है उसका राष्ट्रीय युवा हिन्दु वाहिनी पूर्ण सर्मथन सरकार को देती है और आने वाले 2022 के चुनाव में योगी सरकार को ही अपना पूर्ण समर्थन देगी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ही जीतेगी। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी प्रदीप मिश्रा, गौरव सिंह कटियार,म्रुदुल राठौर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
