शाहाबाद आंझी उपकेंद्र पर पहुंचे थे दनियापुर बिक्कू गांव के लोग

सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहबाद,हरदोई। लगभग एक माह से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज दनियापुर बिक्कु गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह शाहाबाद आँझी उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप लगाया। वही बिजली कि समस्या को लेकर
गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र के सामने पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया। वही उधर से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन काफी देर तक बाधित रहा, सूचना पर पहुंचे शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर ने उपभोक्ताओं को काफी समझाया-बुझाया जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू करवाया।
शाहाबाद क्षेत्र के दनियापुर गांव के उपभोक्ता शादाब, डॉ0 इमरान, डॉ0 जीशान, डॉ0 हासिमउद्दीन, श्यामबाबू ,इरशाद, हरिराम दयाराम, पातीराम प्रधान, राजू, बेदराम सहित कई उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि गांव में दस केवीए
का ट्रांसफार्मर लगा है, जो एक महीने से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत अथवा बदलनेे के लिए तब से लाइनमैन से लेकर उपकेंद्र के अभियंताओं से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लाइनमैन व जेई इस एवज में 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। जिसको लेकर गुस्साए उपभोक्ताओं को आज प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
