सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क।गृहमंत्री अमित शाह रविवार को यूपी के दौरे पर हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे. वाराणसी पहुंचकर वे भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे. गृहमंत्री के इस दौरे में उत्तर प्रदेश के लिए कई सौगात है. गृहमंत्री विंध्यवासिनी कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे. अमित शाह ने कहा है कि इस कॉरिडोर के बनने से यह शक्तिपीठ आध्यात्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह के यूपी दौरे में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगाउत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में बीजेपी की कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा योजनाओं के जरिए लोगों तक पहुंच बनाई जाए. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे. गृहमंत्री विशेष विमान के जरिए सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से पिपरसंड में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे.
.@narendramodi जी की प्रेरणा से बन रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडर की ही तरह @myogiadityanath जी की सरकार द्वारा बनाये जा रहे माँ विंध्यवासिनी कॉरिडोर का शिलान्यास होगा।
— Amit Shah (@AmitShah) July 31, 2021
इससे यह शक्तिपीठ आध्यात्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
अन्य कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी होगा। https://t.co/HUXQHN1rZk
कल्याण सिंह से कर सकते हैं मुलाकात
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के बाद अमित शाह लखनऊ के एसजीपीजीआई में एडमिट कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लेंगे. कल्याण सिंह बीते दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं. उनसे मिलने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज जा चुके हैं
मिर्जापुर में विंध्यवासिनी के करेंगे दर्शन
वहीं गृहमंत्री अमित शाह 1 बजकर 35 मिनट पर पिपरसंड से हेलीकॉप्टर के जरिए मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर 2.40 पर मिर्जापुर पहुंचेंगे. वहां करीब 3 बजे विंध्यवासिनी मंदिर के लिए अमित शाह रवाना होंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
विंध्यवासिनी कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना के शिलान्यास और रोपवे समेत कई योजनाओं का लोकार्पण भी गृहमंत्री करेंगे. 4.40 पर अमित शाह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे. वहीं वे शाम करीब 5.25 बजे भगवान विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. अमित शाह 6.20 पर बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
