भीषण गर्मी में लोगों को नहीं मिल पा रहा है शीतल जल

सत्यबन्धु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोगों का हाल बेहाल है वहीं दूसरी और नगर पंचायत में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर पंचायत महकमे के दावे चाहे कुछ भी हो मगर जमीनी हकीकत लोगों को खासी परेशानी में डाल रही है। बीते 3 दिनों में तापमान चढ़ने के साथ साथ भीषण गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। ऐसे में एक बूंद पानी लोगों के लिए कितना मायने रखती है सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं। कहने को तो नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों खर्च करने के बाद भले ही 11
आरो टैंक लगाकर शीतल पेय जल के लंबे-लंबे लंबे-लंबे दावे किए जा रहे हैं मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। लोग प्यास बुझाने की आस में आती तो है मगर उनको पानी के बजाय मिलती है निराशा। जी हा शो पीस बने यह आरो टैंक ना केवल लोगों को चिढा रहे हैं बल्कि नगर पंचायत के झूठे दावों की पोल भी खोल रहे हैं। अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा की माने तो नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद है मगर मौके की तैयारी नगर पंचायत को झूठा साबित कर रही है।
यह हाल तब है जब भीषण गर्मी के दौर में लोगों को गला तर करने के लिए खाने से ज्यादा पानी की आवश्यकता है। फिलहाल नगर पंचायत के खेल कोई नए नहीं हैं भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी नगर पंचायत में आरो मशीनों का दगा देना कोई नई बात नहीं है। अब आम आदमी नगर पंचायत के इस खेले को देखकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।
