
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। जहां आज हर तरफ गौ हत्या हो रही और गौवंश भूख से मर रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ गौवंश की सुरक्षा की अव्यवस्था को देखते हुए आज राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत श्री बजरंग दास जी महाराज जी अध्यक्षता में प्रदेश व जिलास्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन साकेत भवन अयोध्या में किया गया ,जिस बैठक में गौ सेवा व गौवंश की सुरक्षा को लेकर गौशाला में हो रही अव्यवस्था , गौशाला में भूंख से मर रहे गौवंश, आये दिन लगातार गौवंश पर हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा की गई । और साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई और समस्त पदाधिकारियों की कार्यशैली एवं किसी भी कार्य का निष्पादन किस पदाधिकारी द्वारा किस स्तर पर किया जायेगा यह तय किया गया ।। जिस मौके पर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के उत्तर प्रदेश संयोजक दिग्विजय मिश्रा,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश पांडे , हरिप्रकाश पांडे गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष गोरखपुर उमेशचंद पांडेय, जिला अध्यक्ष महाराजगंज जितेंद्र शाही , जिला उपाध्यक्ष महाराजगंज रमाकांत मणि त्रिपाठी , प्रभात यादव, कार्यकारी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, आनन्द सिंह, अवशेष दास, शशि भूषण मिश्र , उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी विश्वामित्र मिश्र, जिला महासचिव अयोध्या बाबा रामतीरथ दास ,अवध प्रांत अध्यक्ष विवेक सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष भदरसाअयोध्या राजेश कसौधन ,जिला मीडिया प्रभारी अयोध्या राहुल जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
