
सत्यबन्धु भारत
अम्बेडकरनगर।थाना क्षेत्र भीटी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्रताबीपुर में विकास कार्य को लेकर मनरेगा के तहत कार्य होने के दौरान रोजगार सेवक अमरपति तिवारी के द्वारा मजदूरों से हाजिरी लगाने के नाम पर पूर्व की भाँति रिश्वत मांगी जा रही थी।जिसका विरोध प्रधान पति संतोष तिवारी के द्वारा करने पर उक्त रोजगार सेवक के द्वारा प्रधान पति के साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने पर भीटी थानाध्यक्ष ने अमरपति तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी पर I.P.C.धारा 323,504,506 के तहत किया मुकदमा दर्ज रोजगार सेवक के आतंक से जनता त्रस्त, ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लाक स्तर के उच्च अधिकारी की जी हुजूरी कर काम करवाने के नाम पर मनचाहा पैसे वसूल करता है । ऐसे भ्रष्टाचारी रोजगार सेवक का हटना ही न्याय संगत है ।
