
सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा
न्यूज़ डेस्क हरदोई। क्षेत्र में प्रतिबंधित इंजेक्शन ऑक्सीटॉसिन पशु आहार की दुकान से बिक्री हो रहा है। जिसका दूधिये दूध की ज्यादा मात्रा निकालने के लिए पशुओं पर प्रयोग करते हैं। जिसका मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। प्रशासन को मिली सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने गौसगंज क्षेत्र में अंकित
ट्रेडर्स के यहां छापा मारा। जिसमें टीम को ऑक्सीटॉसिन की 40 शीशी 01एमएल व 10 शीशी 100 एमएल बरामद हुई। टीम ने सैंपल भरकर
प्रयोगशाला भेज दी। कार्यवाही प्रचलित है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर भी थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया यह अभियान अनवरत रूप से चलता रहेगा।
