लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

चौरे मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि करते जिला अध्यक्ष संजीव सिंह



सत्यबंधु भारत।गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। भाजपा चौरे मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी समेत समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर व्याप्त है। श्री सिंह के निधन पर टी एन इंटर कॉलेज चौरे बाजार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दिवंगत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखते हुए श्री सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। शोक सभा में पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने इसे अपूर्ण क्षति बताइ। शोक सभा में  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता राजन पांडेय, सूर्य प्रकाश गुड्डू , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिह, वीरभान सिंह, राजेंद्र तिवारी, अरविंद निषाद, मेजर सिंह, खुशी यादव, सुनील कुमार मिश्रा सहित दर्जनों भाजपाई नेता तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।