लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अभियान "घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग , देश अपना बने निरोग" सम्पन्न

 


दिनांक 18.07.2021 / पाँचवाँ रविवार को स्टे्प्स फाउंडेशन लखनऊ द्वारा गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित प्रज्ञा योग अभियान "घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग , देश अपना बने निरोग"। इस क्रम में  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निकट - संकट मोचन हनुमान मंदिर, डूडा कालोनी, लखनऊ में समपन्न हुआ। प्रज्ञायोग को जन-जन तक पहुंचाया जाए

 सभी अवगत हैं कि योग के क्षेत्र में विगत 70 वर्षों से गायत्री परिवार सक्रीय है। परम पूज्य गुरुदेव युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने इसे सन् 1950 से ही जन - जन तक विस्तार देने हेतु अखंड ज्योति पत्रिका द्वारा इसे प्रचारित करना आरंभ कर दिया था। कई शिविर गायत्री तपोभूमि मथुरा एवं शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित होते रहे हैं ।परिणाम स्वरूप लगभग एक लाख स्थानों पर एक साथ प्रतिदिन प्रातः योग - व्यायाम से लेकर जीवन में प्रज्ञा योग साधना के समावेश की प्रक्रिया संपन्न होती है। योग की प्रक्रिया को और अधिक गति देने के उद्देश्य से देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रज्ञायोग को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान की थीम है -  "घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग, देश अपना बने निरोग" प्रज्ञायोग की उपयोगिता को देखते हुए हमारी संस्था स्टे्प्स फाउंडेशन लखनऊ द्वारा भी इस अभियान में भागीदारी की जा रही है । जिसका संचालन संस्था कि को - फाउंडर श्वेतांबरा चौहान द्वारा किया जा रहा है, ज्ञात हो कि श्वेताम्बरा चौहान स्वयं एक योगा ट्रेनर व वैलनेस कोच है। हमारा *यह अभियान आगामी 1 वर्ष अर्थात 21 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। अभी तक हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को प्रज्ञा अभियान के योगा - व्यायाम का सफल आयोजन किया गया है ।भविष्य मे भी हम सफल आयोजनों के प्रति कृत संकल्पित है। आप सभी के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, इस अभियान से जुड़कर आप सभी  इसका लाभ उठा सकते हैं और इस अभियान को आगे बढ़ाने में हमारा सहयोग भी कर सकते हैं। कोविड़19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए आप सभी अपनी - अपनी कॉलोनी, मोहल्ले ,सोसाइटी, पार्कों आदि में कैंप लगाकर  इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।