
सत्यबन्धु भारत।
न्यूज़ डेस्क यूपी। बिछिया ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान तीन बजे तक सिर्फ बीजेपी प्रत्याशी नीरज गुप्ता ने नामांकन पत्र दाख़िल किया। अन्य चार प्रत्याशी सपा के रामप्रसाद यादव निर्दलीय में दिनेश सिंह,सुशील यादव व अंकित यादव ने नामांकन पत्र समय सीमा के अंदर न दाखिल करने पर भाजपा के नीरज गुप्ता निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गए। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलापंचायत सदस्य अरुण सिंह सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
