
सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। बाइक पर त्रिपलिंग करना युवक को पड़ा भारी। सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई जिसमें तीनों लोगों को चोटे आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी पवन कुमार 21 वर्ष तथा कोमल 18 वर्ष और तारावती 45 वर्ष तीनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर जलालपुर माफी के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनो लोग सड़क के किनारे पटरी पर गिरकर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया है।
