लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सबका साथ,सबका विकास,सबका सम्मान की तर्ज पर होगा विकास- ब्लॉक प्रमुख

 हमारे दो बेटों ने प्रमुख पद पर आसीन होकर मुझे व पार्टी को दी मजबूती- विधायक




सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,पिहानी। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश की मौजूदगी में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा मुख्य अतिथि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल,रामकिशोर गुप्ता,बंशी लाल गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।ततपश्चात जिला कृषि अधिकारी द्वारा ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश एवं प्रमुख द्वारा समस्त बी डी सी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।इस मौके पर सम्बोधित करते हुए  विधायक ने 500 लोगों के बैठने की क्षमता  वाले सभागार एवं बी डी सी एवं प्रधानों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण की बात कही।इसके साथ ही पूर्व प्रमुखों ने भी सम्बोधित करते हुए पूरा साथ देने का आश्वासन दिया।ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने सबका साथ,सबका विकास एवं सबका सम्मान की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। वहीं बी डी ओ सन्ध्या रानी ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र से विकास कार्यो के लिए जो भी प्रस्ताव आएंगे उनपर अविलम्ब अमल किया जाएगा।इस मौके पर विजय सिंह आशा,मोहनीश सिंह चंदेल,डॉ अनुज गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता,आलोक गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि लल्ला सिंह,धर्मेश मिश्रा, संजय सिंह(गुड्डू)आशा,अम्बरीष द्विवेदी,गुड्डू बहोरवा,ए डी ओ पंचायत अरविन्द वर्मा,ए डी ओ सी संजीव मिश्रा,वरिष्ठ सहायक सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे।

इसके साथ ही विकास खण्ड पिहानी के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री बाजपेई ने समस्त सदस्यों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप सब ने जो भरोसा मुझ पर जताया है उसे कायम रखूंगा। हम सब मिलकर ब्लॉक को अग्रणी ब्लॉक बनाएंगे। विधायक ने कहा कि प्रमुख के रूप में हमारे दो बेटों ने जो दायित्व लिया है। इससे हमारे दोनों हाथ मजबूत हुए हैं।साथ ही हमारी पार्टी को भी मजबूती मिली है।वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने ब्लॉक प्रमुख के हाथों को मजबूत करने की बात कही। इसके साथ ही पारुल दीक्षित एवं अजय बाजपेई (भुल्लन)ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुशी बाजपेई अभी युवा है।भविष्य में यह पिहानी और जनपद का नाम रोशन करेंगे। वहीं कुशी बाजपेई ने कहा कि वह अपने बाबा स्व.प्रकाश चन्द्र बाजपेई एवं पिता स्व.श्रवण बाजपेई के पद चिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र की सेवा करेंगे।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य निशान सिंह की असमय मृत्यु पर आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इस मौके पर विधायिका रजनी तिवारी,सोनू भारती, नवनीत बाजपेई,अभिषेक शुक्ला, विपिन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, रिशू वैश्य,गौरव गुप्ता,शिवशक्ति त्रिपाठी,संजय मिश्रा,मेवाराम राठौर आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।सुरक्षा की दृष्टि से एवं कोविड 19 प्रोटोकाल के अनुपालन के लिए टड़ियावां में क्षेत्राधिकारी हरियावां शिवराम कुशवाहा,प्रभारी निरीक्षक राय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।वहीं पिहानी में क्षेत्राधिकारी श्री कुशवाहा के साथ इंस्पेक्टर महेश चन्द्र,कस्बा इंचार्ज धीरेन्द्र कुमार,मुकुल द्विवेदी,नरेन्द्र कुमार, राजेश आदि सहित थाना मझिला पुलिस मुश्तैद रही।