लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ईट से कुचल कर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

 क्षत-विक्षत अवस्था में तालाब के किनारे पड़ा मिला था शव



सत्यबन्धु भारत

पचदेवरा,हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भाहपुर सपाह के मजरा द्वार नगला गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भाहपुर के मजरा द्वार नगला गांव निवासी नरपाल पुत्र कल्लू ( 21) का शव प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब के किनारे पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात नरपाल छत पर लेटा था। सुबह करीब 3:00 बजे छत से उतर कर शौंच के लिए गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। सुबह करीब 7:00 बजे जब गांव के कुछ बच्चे तालाब में मिट्टी निकालने के लिए गए थे। तो उन्होंने शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक की दोनों आंखें फूटी हुई थी। और चेहरे पर ईट से वार किया गया था। घटना स्थल पर एक ईंट पड़ी मिली जो खून से लथपथ थी। वही पास में एक बांस का टुकड़ा भी पड़ा मिला।मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे पता चलता है कि युवक को काफी दूर तक घसीटा गया हो।जिसमें मृतक के पिता ने गांव के ही 4 लोग महेश पुत्र पसस्सू,मनोज पसस्सू व महेश के दोनों भांजे मोनू, सोनू पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना और पहुंचे। एएसपी कपिल देव (पश्चिमी) ने बताया कि हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस को मिले हैं। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।