लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्रासरूट फाउंडेशन द्वारा स्फूर्ति योजनान्तर्गत मौन पालकों हेतु जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम का किया गया आयोजन



बाराबंकी : ग्रासरूट फाउंडेशन द्वारा मौन पालन जैसे व्यवसाय से जुड़े भूमिहीन एवम छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व आय के स्रोतों को बढ़ाने के उद्देश्य से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित स्फूर्ति योजनान्तर्गत मौन पालन एवं मधु प्रसंस्करण क्लस्टर जनपद बाराबंकी के ग्राम भानमऊ में संचालित किया जा रहा है। संस्था द्वारा क्लस्टर से जुड़े मौन पालकों व अन्य ग्रामीणों को योजना से जोड़ने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा दरोगा किठूरी में किया गया जिसमे 30 से अधिक मौन पालकों व ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया। संस्था के सीडीई (क्लस्टर डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव) ने उपस्थित व्यक्तियों को बताया कि क्लस्टर से जुड़े मौन पालको को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी तथा प्रतिस्पर्धा के बाज़ार में अपना अस्तित्व बनाए रखने, क्लस्टर के रूप में संगठित करने एवम नए उत्पाद, बेहतर पैकेजिंग और विपणन कार्य हेतु उनके कौशल एवं क्षमता वृद्धि के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तदुपरांत उन्हें समय-समय पर एक्सपोजर वीजिट हेतु अलग-अलग स्थानों पर ले जाया जाएगा और प्रशिक्षण व कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे उनके उत्पाद का उन्हें उचित मूल्य मिल सके। साथ ही मौन पालको को जीवन ज्योति बीमा योजना, हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज, जनश्री बीमा योजना, राष्ट्रिय स्वास्थ्य बीमा योजना एवं दुर्घटना बीमा योजना आदि के लाभों से भी जोड़ा जाएगा।  

संस्था के सीडीई ने बताया कि मौन पालन एवं मधु प्रसंस्करण क्लस्टर से जुड़े मौन पालकों हेतु एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सी.एफ.सी.) बनाने का प्रस्ताव भी है जिसका कार्य भी आरंभ हो चुका है।  जहां उक्त सभी सुविधाओं के साथ मधु टेस्टिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस प्रकार एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, राजेश भारती, सूरज सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।