लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक रामनगर में सम्पन्न

      

सत्यबन्धु भारत

अम्बेडकर नगर । तहसील क्षेत्र आलापुर, रामनगर के भारतीय जनता पार्टी से मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आलापुर की लोकप्रिय विधायक अनीता कमल व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल मौजूद रहे | वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए आनन्द जायसवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि जब देश में कोरोना का पहला मामला सामने आया था तभी से मोदी सरकार इस कोरोना महामारी को कम करने और देश के लोगों को राहत देने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है इसी क्रम में इस संकट से उबरने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए और निश्चित तौर पर हमने इस महामारी पर जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रचने का कार्य किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत देश तेजी से टीके का उत्पादन बढ़ाते हुए इस चुनौती से पार पाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है | बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अनीता कमल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि 24 मार्च 2020 को माननीय प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की और फिर आगे लॉकडाउन बढ़ाया गया जिससे देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में मदद मिली और युद्ध स्तर पर पीपीई किट, मास्क और सेनेटाइजर का निर्माण कार्य शुरू हुआ भारत ने कोविड-19 महामारी के शुरुआती चरण में ही टीके का निर्माण करना शुरू कर दिया था अतीत की तुलना में यह एक स्वागत योग्य कदम था, जहां कुछ देशों ने कोविड प्रोटोकॉल को गंभीरता से नहीं लिया वहीं पीएम मोदी ने मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया | वहीं मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने वर्चुअल बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोविड संक्रमण के दौरान सबका साथ - सबका विकास के मूलमंत्र पर पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया | विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आयोजन कार्यक्रम के माध्यम से जनवरी 2021 में शुरू हुई भारत की टीकाकरण योजना को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया | विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए नकारात्मक दुष्प्रचारों के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 7 जून 2021 को "सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन" कार्यक्रम की घोषणा की | इस दौरान सुरेश कन्नौजिया, जयराम विमल, अम्बिका जायसवाल, डॉ० पूनम रॉय, राजेश्वर पाठक, अलगूराम मद्धेशिया, अरविन्द उपाध्याय, अभय प्रताप सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मौर्य, विजय बहादुर, अनूप मद्धेशिया, सौरभ मिश्रा, हरिशंकर तिवारी, गंगाधर चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, उपमेश पाठक, सभापति मौर्य समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे | कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने वैश्विक महामारी कोरोना के समाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किये गए प्रबंधन की सराहना करते हुए वर्चुअल बैठक में उपस्थित अतिथियों का कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया |