
सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा
उन्नाव। जनपद के बिछिया ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी संस्थानों के भवन अब किसी भी समय भर भराकर ध्वस्त हो सकते हैं। इससे यहां पर काम करने वालों की जान को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे ही खतरे से ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र भवन में कृषि रक्षा इकाई के लोगों जूझ रहे हैं। खतरे के डर से अधिकांश समय कार्यालय भवन के बाहर ही समय बिताते हैं।
लगभग 40 वर्ष पुराने बीज भंडार के भवन की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। लेकिन हकीकत यह है कि इस भवन की आज तक मरम्मत के नाम पर कुछ भी काम नहीं हुआ है l अब तक रंग रोगन के नाम पर भवन में कुछ भी नहीं हुआ। जब कर्मचारी रुकते नहीं है तो फिर किसानों के पंजीयन से लेकर वितरण तक कौन करेगा। जी हां इसका भी काम कोई और नहीं बल्कि कागजों पर ही कर दिया जाता है। कारण साफ है कि कंप्यूटर चलाने के लिए आवश्यक बिजली का इंतजाम ही नहीं है तो वह कहा से हो। इतना ही नहीं भीषण गर्मी के चलते कर्मचारियों के लिए पानी व बिजली पंखे तक का इंतजाम नहीं है।
क्या बोले केंद्र प्रभारी....
केंद्र प्रभारी आलोक कुमार ने बताया है कि केंद्र पूरी तरीके से जर्जर हो चुका है । भीषण गर्मी के चलते यहां पानी व बिजली पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है । बिजली न मिल पाने से आए हुए किसानों के काम में रुकावट होती रहती हैं।
