
( Image Source: Zee News )
सत्यबन्धु भारत
पचदेवरा,हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से मासूम बच्चे की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन शाहजहांपुर एक निजी अस्पताल के लिए ले जा रहे थे। उसी समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमतरा निवासी देव कुमार (7) वर्ष पुत्र राजेंद्र को कई दिनों से बुखार आ रहा था। आज सुबह अपनी दादी के साथ दवाई लेने के लिए आमतारा से अल्लाहगंज के पास एक झोलाछाप डॉक्टर के पास दवा लेने गया था। जहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शाहजहांपुर एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मासूम की मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता राजेंद्र ने बताया कि वह घर पर रहकर ही खेती-बाड़ी का कार्य करता था। और देव उनका इकलौता बेटा था व एक बेटी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
