
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत शाहजहाँपुर-हरदोई हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर आनन-फानन में पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। जहाँ पर दोनों घायलों की गंभीर स्थित देखते हुए डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद थानाक्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी धर्मपाल पुत्र आशाराम,अनुराग पुत्र धनीराम व सुबोध पुत्र विश्राम एक ही मोटरसाइकिल पर शाम को घर से किसी कार्य हेतु शाहाबाद की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह हाइवे पर नालंदा पब्लिक स्कूल के पास पहुँचे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतक अनुराग (24) पुत्र धनीराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हरदोई भेज दिया।
