
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। जय भोले सेवा समिति द्वारा सखी बाबा शिव मन्दिर प्रांगण मे वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत किया गया। प्रवक्ता रामसिंह राठौर ने बताया समिति द्वारा वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत फलदार,छायादार, तुलसी आदि के ग्याहरा पौधेरोपित किये गए। साथ आप सब अधिक से अधिक पौधे रोपित करे। वृक्षारोपण कीजिये, जलवायु को बचाइए। प्रदेश अध्यक्ष मदनसिंह राठौर ने कहा कि समिति द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत समिति द्वारा 02 लाख पौधेरोपण करने का संकल्प लिया गया। जिसके तहत समिति द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। अगर जीवन को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को सुरक्षित एवं पौधरोपण कर सुन्दर बनाना होगा। इसलिये आइये हम सब भी पौधे लगाकर अभियान से जुड़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन्द्र राठौर ने कहा कि कोरोना काल ने सभी को बता दिया कि आक्सीजन की हम सबको कितनी जरूरत है। ऑक्सीजन के लिये पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। सभीअधिक से अधिक वृक्षारोपण करे। समिति सचिव अनुज मिश्रा, डॉ कमलेश सिंह, अरविन्द यादव सपा नेता, तेजपाल ,मनोज वर्मा, शिवांशु, शिवदयाल राठौर,वीरपाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

