
सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली के मोहल्ला खत्ता जमाल खाँ मे संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की गोली लगने से मौत गई। आनन-फानन में ससुरालीजन नवविवाहिता को अस्पताल लाए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच-पड़ताल में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खत्ताजमाल खाँ निवासी आकाश चौधरी आज ही अपनी लाइसेंसी बंदूक थाने से छुड़वा कर लाये थे उसी बंदूक से आकाश की पत्नी राधिका (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
नवविवाहिता राधिका पुत्री राकेश बाथम नि0 माधौगंज जनपद हरदोई की शादी 13 मई को आकाश चौधरी पुत्र राजेश चौधरी नि0 कस्बा शाहाबाद के मोहल्ला खत्ताजमाल खां से हुई थी। मृतका के पति बृहस्पतिबार को ही अपनी लाइसेंसी बंदूक थाने से छुड़ाकर लाये थे थाने से बंदूक लाने के कुछ ही घंटे बाद उसी से अचानक गोली लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई। आनन-फानन में ससुरालीजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के गले में गोली लगने से मौत हुई है फिलहाल अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका,जाँच-पड़ताल की जा रही है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके बालों ने तहरीर नही दी।
