लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

पिहानी,हरदोई। भारतीय किसान युनियन अवध के वैनर तले हजारों किसानों ने पिहानी पावर हाउस के प्रांगण में बिजली ,आवारा मवेशी ,व क्षेत्र की जर्जर सड़को को लेकर की किसान पँचायत किसानों ने 28 सुत्रीय ज्ञापन अधिशाषी अभियंता विधुत विभाग हरदोई ,सहायक अभियंता विद्दुत विभाग शाहाबाद अवर अभियंता पिहानी,तहसीलदार शाहाबाद ,कोतवाल पिहानी को सौपा

पँचायत को सम्बोधित करते हुए किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि पिहानी ,राभा ,हरियावां ,गोपामऊ ,चठिया, आंझी ,आदि विद्दुत उपखंडों से जुड़े गावो में सरकार के कागजो पर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही हैं। जर्जर हो चुके सिस्टम की बजह से गांवों को बमुश्किल 4 से 5 घण्टे बिजली की आपूर्ति हो पाना बड़ी बात है। उन्होंने ने कहा कि गांव के गरीब परिवारों को परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है। लेकिन बिजली विभाग लापरवाही और नकारा सिस्टम की बजह से गरीबो के बिजली के बिल 25 से 30 हजार रुपये तक आ रहे है।जिस कारण लोग परेशान और हैरान है

कार्यक्रम में पहुँचे संग़ठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू ने किसानों के दर्द को साझा करते हुए कहा पावर हाउस में बैठे अधिकारी किसी भी  कनेक्सन धारक की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नही है। उन्होंने विन्दुवार पँचायत में बैठे अधिकरियों को समस्याओ से अवगत कराते हुए कड़े तेवरों में कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला,प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह ,जिला संरक्षक रमाकांत यादव ,पिहानी ब्लाक अध्यक्ष अतुल दीक्षित ,ब्लाक अध्यक्ष टोडरपुर अमिताभ सिंह ,बबलू यादव ,वाशिम खान ,प्रधान खटेली उमर ,पूर्व प्रधान पन्डरवा रफ़्फ़न ,अखिलेश बाजपेई ,नवलकिशोर दीक्षित तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।