
(Image Source: theweek.in )
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर उन्नाव । बारा सगवर क्षेत्र के गांव सभा बरदहा के मजरे गाई निवासी 21 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गाई निवासी सुशमेंद्र पुत्र जगदीश मंगलवार की रात घर में सो रहे थे तभी शुष्मेन्द्र के ऊपर छत से सर्प आ गिरा शुष्मेन्द्र की नींद टूट गई सर्प को ऊपर गिरा देख सर्प को को मार डाला ।सुबह शुष्मेन्द्र उठे तो उन्हें चक्कर आ रहा था परिवार वालो को पूरी घटना बताई ,परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में गांव वापस ले आए जहां पर बुधवार को मौत हो गई ।परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
