लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एटीएस वैन ने बुग्गी में मारी टक्कर, देवर भाभी गंभीर रूप से घायल

 कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के ककरघटा गांव के पास की घटना




सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत हरदोई शाहजहांपुर हाईवे मार्ग पर एक तेज रफ्तार एटीएस वैन ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी पर सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शाहाबाद भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगियांवा निवासी बबलू पुत्र मोहम्मद रजा अपने भाई की पत्नी के साथ बुग्गी पर बैठकर शाहाबाद आ रहा था। 



ग्राम ककरघटा के पास पहुंचते ही पीछे  से आ रहे तेज रफ्तार एटीएस वैन ने बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों देवर भाभी रोड पर दूर जा गिरे। जिससे गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से आनन-फानन में दोनों को सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।