लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सत्ता के साए में भाजपा की गीता वर्मा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख घोषित



सत्यबन्धु भारत ।सन्दीप शुक्ला

मल्लावा,हरदोई। विकासखंड मल्लावा में ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना था जिसमें विकासखंड के कर्मचारियों द्वारा 20 आवेदन लेकर नामांकन के लिए ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी को आमंत्रित किया गया परंतु क्षेत्रीय विधायक के समर्थित भाजपा प्रत्याशी ने  20 आवेदन नामांकन के जो ब्लॉक में कर्मचारियों के पास थे सभी नामांकन पत्र खरीद लिए, जिसके कारण अन्य प्रत्याशी नामांकन नहीं खरीद सके। समाजवादी पार्टी की ऊषा वर्मा को चुनाव लड़ाने के लिए राजधानी लखनऊ से राजपाल कश्यप वरिष्ठ सपा नेता 159 विधानसभा मल्लावा  बृजेश वर्मा  टिल्लू भैया के कार्यालय पर पहुंचे जहां समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से मुलाकात की सुबह जब समाजवादी पार्टी का काफिला विकासखंड मुख्यालय की नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए पहुंचा। तो प्रशासन की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी गीता वर्मा के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशी पर प्राणघातक हमला कर दिया जिसकी कवरेज कर रहे डॉक्टर अजय प्रताप राठौर पत्रकार नरेन्द्र शुक्ला पत्रकार सदीप शुक्ला पत्रकार पर उपरोक्त गुंडों ने प्राणघातक पत्रकारों पर हमला कर दिया और उनके मोबाइल लूट लिए सदीप शुक्ला पत्रकार ने एक घर में घुसकर के जान बचाई जबकि नरेन्द्र शुक्ला की शर्ट फट गई और तीनों पत्रकारों पर प्राणघातक हमला होने से नगर में अफरा-तफरी मच गई जिसको लेकर पत्रकारों ने विधायक समर्पित भाजपा प्रत्याशी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है फिलहाल क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि  नीरज विद्यार्थी ने गुंडों द्वारा लूटे गए मोबाइलों  की जगह पर नए मोबाइल नरेन्द्र शुक्ला एवं अजय प्रताप राठौर को दिए गए परंतु उनके छीने गए मोबाइल भाजपा के समर्पित गुंडो से स्थानीय पुलिस भी बरामद नहीं कर पाई क्योंकि सत्ता पक्ष के विधायक का पुलिस पर दबाव होने के कारण इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष के विधायक के इशारे पर पत्रकारों के साथ मारपीट व लूटपाट की गई जिसकी निंदा  ने अपर मुख्य सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक जिला अधिकारी हरदोई एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई से मांग की है कि पत्रकारों के साथ मारपीट करने और मोबाइल आदि लूटने की घटना को गंभीरता से लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए लुटेरों के कब्जे से मोबाइल दिलाए  जाने की मांग की है  ब्लॉक मुख्यालय के अंदर कुछ पत्रकारों को बंद करके ताला डाल दिया गया जिसकी स्थानीय पत्रकारों ने निंदा की है यह मामला 

 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता राजपाल कश्यप एवं 159 विधानसभा भावी बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने पत्रकारों पर किए गए प्राणघातक हमला एवं लूटपाट एवं सपा प्रत्याशी  एवं उनके समर्थकों पर किए गए प्राणघातक हमला की निंदा करते हुए सपा की सरकार बनने पर हिसाब चुकता करने की बात कही है।