
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन और रक्तपूरक चेरिटेबल फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयासों द्वारा सिविल डिफेंस,महानगर,लखनऊ के सहयोग से,महानगर क्षेत्र में स्थित भाउराव देवरस सिविल अस्पताल में प्रातः 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक ओम सिंह ने अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस कैंप का आयोजन हुआ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ब्लड बैंक की टीम में लगभग 12 डॉक्टर्स की उत्साहजनक मौजूदगी रही।जिनका नेतृत्व डॉक्टर कर रहे थे।अस्पताल के सीएमएस डॉ आर सी सिंह तथा सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन विजय कुमार भल्ला ने शिविर का शुभारंभ किया।चैतन्य वेलफेयर के डायरेक्टर रामेंद्र कुमार सिंह तथा मुकेश सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान करके शुरुआत की। सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन प्रदीप कुमार शर्मा ने अब तक अनेकों बार रक्तदान करके मिसाल पेश की है।
संस्था की ओम सिंह ने भी रक्तदान किया। रक्त पूरक चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष बलराज ढिल्लों ने कार्यक्रम का संयोजन किया तथा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कोरोना काल की इस महामारी में अनगिनत लोगों को जीवन दान देने के लिए रक्तदान शिविर, लगाकर बहुत से जरूरतमंदों को तत्काल ब्लड डोनर कार्ड उपलब्ध कराकर जीवनदान दिया जा सकता है, इसी उद्देश्य को लेकर इस शिविर को लगाया गया।कुल मिलाकर लगभग 25 लोगों ने रक्तदान किया जिनके नाम इस प्रकार हैं।नितिन बंसल,मानव सिंह बिसेन,मनीष सिंह रावत,कमल किशोर पाल,अंकिता श्रीवास्तव,संजय अग्रवाल,चांद खान,सोनल अग्रवाल,पूनम तिवारी,सिद्धार्थ,शिवांश शर्मा,सौरभ तिवारी,प्रमोद यादव,उमेश गर्ग,प्रदीप पत्रा,रंजित कुमार चौधरी,हर्ष चौधरी, ओम सिंह,रामेंद्र सिंह,साक्षी रस्तोगी,शरद मेहरोत्रा,भावना रॉय।
