लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विद्युत कर्मचारियों ने बारिश में ट्रांसफार्मर की मरम्मत,चालू हुई सप्लाई



सत्यबन्धु भारत।जोतेश अवस्थी

गोपमाऊ,पिहानी। नगर गोपामऊ के पिसावां रोड पर रखे ट्रांसफार्मर से फाल्ट होने के कारण शनिवार को हाई वोल्टेज आने के कारण घरों में लगे उपकरण पंखे कूलर व अन्य चीजें फुक गयी। सूचना पर विद्युत कर्मचारी इरफान ने व अन्य कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर को  सही करने की कोशिश की मगर उस दिन फालट सही नहीं हो सका जिस कारण मोहल्ला अचरजन की  पूरी रात सप्लाई वाधित होने की वजह से लोग गर्मी से बिल बिलाते छतों पर नज़र आये।  बिजली फाल्ट होने की वजह से लोगों के घरों में पानी सप्लाई की भी दिक्कत रही। विद्युत कर्मचारी इरफान बताया कि ट्रंफार्मर के अंदर एलटी लाइन का सप्लायर पूरी तरह से जल गया था जिसे नया डाल दिया गया और सप्लाई पुनः चालू कर दी गई है। बताया लोगों को समस्या न हो इसलिए कर्मचारियों ने बारिश के दौरान तिरपाल के सहारे ट्रंसफार्मर को रिपेयरिंग कर दिया गया ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके। मोहल्ले वासियो ने विद्युत कर्मचारियों की सराहना की। इस मौकेपर कर्मचारी अनिल सतीश पत्रकार फरहान सागरी, अनस फारुकी, बब्लू  सहित  अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।