लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्राथमिक विद्यालय समसपुर में जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण



सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से शिक्षण व्यवस्था चौपट हो गई। बच्चों को शिक्षण से जुड़े रहने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का दखल कर दूरदर्शन, रेडियो, प्रेणा एप, मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से जोड़ा गया। जिससे उनका ज्ञान वर्धन हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय समसपुर एचसीएल फाउंडेशन व शिक्षा विभाग के अथक प्रयास के मूलभूत सुविधाओं से लैस हो गया है। विद्यालय प्रांगण काफी खूबसूरत है। विद्यालय के सभी कक्ष काफी अच्छे हैं। स्मार्ट क्लास संचालित होती हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाती है। जिससे रुचि के साथ पढ़ाई करते हैं। मनोरंजन गतिविधियों के जरिए स्कूली शिक्षा को आत्मसात करते हैं। विद्यालय नए कलेवर में विकसित किया गया। इस विद्यालय में खूबसूरत लाइब्रेरी भी खोली गई। बच्चों को डिजिटल माध्यम से शैक्षिक माहौल दिया गया। यह विद्यालय वर्तमान में प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहा है। लोगों के जेहन में सरकारी स्कूल की बदहाल सूरत को बदल रहे हैं। इस मिथक को तोड़ रहे हैं ।जिसके कारण विद्यालय में काफी नामांकन होते हैं। ज्यादा नामांकन के कारण विद्यालय को ज्यादा कक्ष की आवश्यकता है। विद्यालय में जिला अधिकारी ने पोषण वाटिका शीघ्र बनवाने का निर्देश दिया। विद्यालय प्रांगण में जल संचयन हेतु बाहर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण चल रहा है। जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को टाइल लगवाने का निर्देश दिया। अब यहां के बच्चे टाट की फट्टी पर नहीं फर्नीचर पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आधुनिक बनाने के प्रभावशाली कदम है। विद्यालय प्रांगण में जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया। आला अधिकारियों द्वारा मोहल्ला पाठशाला का निरीक्षण भी किया गया। बच्चों के शिक्षण ज्ञान की जानकारी भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ली गई। चंद वर्षों पूर्व बदहाली पर आंसू बहा रहा विद्यालय की तस्वीर बदल गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस, ग्राम प्रधान गण, एचसीएल फाउंडेशन के योगेश कुमार, भुवाल प्रजापति, शिक्षक गण, शिवेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, डाली सिंह, प्रिया सिंह मौजूद रहे।