लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जहरीले जंतु के काटने से युवक की हालत गंभीर



सत्यबन्धु भारत 

बीकापुर अयोध्या। जहरीले जंतु के काटने से 28 वर्षीय युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मरुई सहाय सिह निवासी पंकज कुमार 28 वर्ष पुत्र मायाराम किसी कार्य से घर से बाहर खेत की तरफ गया हुआ था जहां पर किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाये जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालात में सुधार न होते देख गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।