लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दबंगों ने सरकारी चकरोड काटकर बनाया खेत



सत्यबन्धु भारत

टडियावा,हरदोई। टडियावा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोझबा के गांव मजारी निवासी रामश्री पत्नी रामस्वरूप ने आज स्थानीय पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 से 4 दिन पूर्व मनरेगा के अंतर्गत सरकारी चकरोड का निर्माण कार्य हुआ था। बीते सोमवार के दिन कछियनपुरवा मजरा सैंती निवासी सत्यपाल पुत्र जानकी ने अपने परिवार के साथ मिलकर नवनिर्मित सरकारी चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। पूरे मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।