लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाधान दिवस पर एएसपी व प्रभारी निरीक्षक ने सुनी समस्याएं

   

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाने में आयोजित समाधान दिवस पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी व उनका शीघ्र निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जमीन के संबंधित एक मामले में शिकायकर्ता को फोन करने पर सही निस्तारण की जानकारी मिलने पर एसओ राजेश राय की सराहना की।एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह शनिवार को समाधान दिवस पर थाने पहुंचे। उन्होंने समाधान दिवस पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके अलावा जिलाबदर, गुंडाएक्ट व शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण से संबंधित कार्रवाई भी की। इस दौरान एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश राय, एसआई सूरजपाल  समेत समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।