लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डॉक्टर्स डे पर हुआ अस्पताल का उद्घाटन



 सत्यबन्धु भारत । गुलशन सिद्दीकी


बीकापुर । डॉक्टर्स डे पर बीकापुर के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद एक ऐसा अस्पताल मयस्सर हो ही गया जहां स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता का आधर दिया गया है। श्री जोगी वीर बाबा जन कल्याण संस्थान के बैनर तले गुरुवार को आखिरकार बाबा विश्वनाथ अस्पताल का संचालन प्रारंभ हो ही गया। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस अस्पताल तथा अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। संस्थान के संस्थापक शिव कुमार सिंह ने हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया। तो अरसे से इंतजार में बैठे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तांता लग गया। बाबा विश्वनाथ हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मचारी भी मानो इसी घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । फलता चटपट में सभी स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की तीमारदारी में जुट गई। चाक चौगंध व्यवस्थाओं से लैस संस्थान के प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि आने वाली 6 माह तक ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सभी मरीजों का निशुल्क इलाज तो किया ही जाएगा इनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस लैबोरेट्रीज में भी निशुल्क जांच होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जोगी वीर बाबा जन कल्याण संस्थान परिवार का सपना आज साकार हो गया लंबे अरसे से उन्हें व उनके परिवार को क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए की संकल्पना को साकार करने का अवसर आ गया है।