लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्रासरूट फाउंडेशन द्वारा स्फूर्ति योजनान्तर्गत मौन पालकों हेतु कोविड जागरूकता एवं नि:शुल्क मास्क, सेनेटाइज़र वितरण कार्यक्रम

 


सत्यबन्धु भारत 

 न्यूज़ डेस्क बाराबंकी।  ग्रासरूट फाउंडेशन द्वारा मौन पालन से जुड़े भूमिहीन एवम छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित स्फूर्ति योजनान्तर्गत मौन पालन एवं मधु प्रसंस्करण क्लस्टर जनपद बाराबंकी के ग्राम भानमऊ में संचालित किया जा रहा है। गत डेढ़ वर्षों से पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हालांकि कुछ देशों में इसका प्रकोप समाप्त हो चुका है पर भारत में यह महामारी अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। संबन्धित विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्रासरूट फाउंडेशन द्वारा ग्राम भानमऊ में 35 ग्रामीणों के साथ किया गया। क्लस्टर के सी.डी.ई॰ ने बताया कि हमें यह समझना ज़रूरी है कि कोरोना को मात डर से नहीं दी जा सकती है, हमें धैर्य, संयम और सावधानी से इसका सामना करना है। सरकार द्वारा लागू कड़ी पाबंदियों में कुछ कमी हुई है। जब तक कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता हमें सावधानी रखनी है – दो गज़ की दूरी, मास्क का उचित प्रयोग, सेनेटाइज़र या साबुन से बार-बार हाथ धुलना आवश्यक है। सी.डी.ई॰ ने बताया कि आप सभी सतर्कता, स्वच्छता अपनाएँ व टीकाकरण अवश्य कराएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी मौन पालको को नि:शुल्क मास्क व सेनेटाइज़र वितरण किया गया।