लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डीएम ने किया बिछिया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा

उन्नाव। सोमवार दोपहर डीएम ने बिछिया सीएचसी में बने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा न मिलने पर दो दिन के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश कार्य दाई संस्था को दिए। डीएम रवींद्र कुमार दोपहर को बिछिया सीएचसी में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट का काम शीघ्र पूरा  कराये जाने को कहा सीएचसी में बने ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन पर सिर्फ उपकरण ही रखे पाए गए। कमरों में फिटिंग सहित अन्य कार्य अधूरे मिले। उन्होंने मौजूद कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को दो दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ  आर पी सचान व डॉ मुशीर अहमद सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।